लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा पौने 12 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मुख्यमंत्री द्वारा पौने 12 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

What
When Sep 07, 2010
from 08:00 PM to 08:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

श्रेष्ठ गणेश उत्सव समितियां पुरस्कृत

  7 सितम्बर 2010

   मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव जिले में कृषि, विद्युत, शिक्षा जैसी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिये पौने 12 करोड़ की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया । कौरिनभाठा स्थित गुरूनानक हायर सेकेण्डरी स्कूल के मैदान में आयोजित  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव शहर के मध्य क्षेत्र को विद्युत सप्लाई के लिये नवनिर्मित 3311 केबी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण किया । इस विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण बस स्टैण्ड लालबाग में एक करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से कराया गया है ।
    समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश मूणत, अनुसूचित जाति तथा जनजाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री मधुसूदन यादव, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल, महेश गागड़ा, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नॉन अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, विधायक रामजी भारती व खेदूराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, महापौर श्री नरेश डाकलिया, राजगामी संपदा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती शोभा सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे ।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पेण्ड्री स्थित संजय नर्सरी में 11.50 लाख रुपये की लागत से बने कृषक प्रशिक्षण सह प्रदर्शन केन्द्र भवन तथा 22 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित वातानुकूलित पौध उत्पादन शाला (मिष्ठ चेम्बर एवं हार्डर्निंग यार्ड), 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित असंसाधित बीज गोदाम तथा 28.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय कृषक प्रशिक्षण एवं सूचना सलाह केन्द्र भवन का लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस मौके पर राजगामी संपदा ट्रस्ट द्वारा रानी सागर के समीप प्रस्तावित चौपाटी एवं कैफेटेरिया के निर्माण की आधार शिला रखी । राजगामी द्वारा इसका निर्माण 40 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। जिले के सुदूर वनांचल के गांव में स्कूली बच्चों को आवासीय सुविधा मुहैया कराने के लिये जिले में 17 छात्रावास के निर्माण की आधारिशला भी मुख्यमंत्री ने रखी । इन छात्रावासों में 14 बालिका छात्रावास तथा 3 बालक छात्रावास शामिल हैं, जिनका निर्माण 9 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
    समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मूलभुत सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है । राजनांदगांव में इन भवनों एवं संरचनाओं के निर्माण से सुविधा बढ़ेगी । उन्होंने इस मौके पर राजनांदगांव के बल्देवबाग स्थित 50 सीटर कन्या छात्रावास  को 100 सीटर किये जाने के लिये विभागीय मंत्री श्री केदार कश्यप को बधाई दी । मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजनांदगांव शहर की गणेश उत्सव समितियों को  स्थल सजावट एवं श्रेष्ठ झांकी, सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा  के लिये पुरस्कार राशि का वितरण किया । गत् वर्ष की गणेश विसर्जन झांकी का प्रथम पुरस्कार अ वर्ग में नवयुवक गणेश उत्सव समिति को मिला । समिति को पुरस्कार स्वरूप 31 हजार रुपये दिये गये । अ-वर्ग में द्वितीय पुरस्कार नवरत्न मंडल को 21 हजार, तृतीय पुरस्कार के रूप में सुमति मंडल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया । ब वर्ग में गणेश विसर्जन झांकी का प्रथम पुरस्कार के रूप में तिरंगा गणेश उत्सव समिति को 11 हजार रुपये, बाल मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति लखोली को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपये तथा गंज गणेश उत्सव समिति भारत माता चौक को तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री ने भेंट किया । सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: आजाद युवा गणेश उत्सव समिति को 11 हजार रुपये, पाटीदार गणेश उत्सव समिति को 7 हजार तथा युवा जागृति गणेश उत्सव समिति ठेठवार पारा को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया । स्थल सजावट वर्ग-अ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: बाल समाज, सुमिति मंडल तथा लघु मंडल को एवं वर्ग - ब में स्थल सजावट का प्रथम पुरस्कार का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश: मोरिया मंडल रामाधीन मार्ग, सिंध युवा गणेश उत्सव समिति लालबाग एवं आजाद युवा गणेश समिति आजाद चौक को दिया गया । मुख्यमंत्री द्वारा इस मौके पर 20 गणेश उत्सव समिति को 3-3 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया ।     इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मृत्युपरांत नेत्रदान व देहदान की घोषणा करने वाले यूके रायजादा, ओजसदास तथा कुंवर सिंह वर्मा को सम्मानित किया ।
    इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा, मंडी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सचिन बघेल, राजकुमार गुप्ता, अनिल, अमर ललवानी, प्रमोद गुप्ता, माधुरी जैन सहित अन्य गणमान्य लोग, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव आरपी मंडल, कलेक्टर श्री सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी सहित सभी विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।


क्रमांक-2749/साय/पंकज

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031