लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री नगरीय निकायों के पदाधिकारियों के मानदेय में वृध्दि

नगरीय निकायों के पदाधिकारियों के मानदेय में वृध्दि

What
When Apr 18, 2011
from 03:55 PM to 03:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ महापौर संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने आभार प्रकट किया

    रायपुर, 18 अप्रैल 2011

275-180411

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ महापौर संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने संघ के अध्यक्ष और नगर निगम अम्बिकापुर के महापौर श्री प्रबोध मिंज के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में वृध्दि करने के राज्य शासन के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल में नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री एस.के. तमेर, चिरमिरी के महापौर श्री डमरु बेहरा, कोरबा के महापौर श्री जोगेश लांबा और रायगढ़ के महापौर श्री महेन्द्र चौहथा शामिल थे। प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नगर निगमों के महापौरों का मानदेय 3500 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 11 हजार रूपए, अध्यक्षों का मानदेय तीन हजार से बढ़कार नौ हजार रूपए प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ ही पार्षदों के मानेदय में भी इजाफा करते हुए उनका मानदेय 2500 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर छह हजार रूपए प्रतिमाह किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों का मानदेय एक हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर तीन हजार प्रतिमाह, उपाध्यक्षों का मानदेय 750 रूपए से बढ़ाकर 2400 रूपए और पार्षदों का मानदेय 500 रूपए से बढ़ाकर 1800 रूपए किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 750 रूपए से बढ़ाकर 2400 रूपए, उपाध्यक्षों का मानदेय 500 रूपए से बढ़ाकर 2100 रूपए और पार्षदों का मानदेय 400 रूपए से बढ़ाकर 1400 रूपए प्रतिमाह किया गया है।

क्रमांक-275सोलंकी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031