मुख्यमंत्री को चंद्रनाहू कुर्मी समाज के वार्षिक महाधिवेशन का न्यौता
रायपुर, 18 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ चंन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय केन्द्रीय समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने जिला मुख्यालय दुर्ग में आगामी 22 मई को आयोजित किए जा रहे समाज के वार्षिक महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। प्रतिनिधि मण्डल में शामिल समाज की युवा शाखा के अध्यक्ष श्री इंद्रपाल सिंह चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सम्मेलन के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मण्डल में छत्तीसगढ़ चंन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय केन्द्रीय समाज की युवा शाखा के महामंत्री श्री अजीत चंद्रवंशी, महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अजीत चंद्रवंशी और संरक्षक श्री अजय चंद्रवंशी शामिल थे।

