जनदर्शन में खिली मुस्कान...
रायपुर, 15 सितम्बर 2011

जीवन की विभिन्न समस्याओं से घिरे लोग जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां उनके निवास पर 'जनदर्शन' में मिलते हैं तो डॉ. सिंह के आत्मीय व्यवहार से उनके चेहरे खिल उठते हैं। मुख्यमंत्री भी लोगों से सौम्य और सहज-सरल अंदाज में मिलकर उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि समस्याएं जरूर दूर होंगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। कई अवसरों पर मुख्यमंत्री आम जनता से बातचीत में आए दिलचस्प प्रसंगों पर मुस्कुरा उठते हैं। लोगों के चेहरों पर भी मुस्कुराहट आ जाती है और माहौल काफी हल्का-फुल्का और दिलचस्प हो जाता है। ऐसा ही दृश्य आज सवेरे यहां मुख्यमंत्री के निवास पर देखने को मिला, जब गुरूवार के उनके साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में राजधानी रायपुर की महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान किसी रोचक प्रसंग पर मुख्यमंत्री के साथ सभी मुस्कुरा उठे।
क्रमांक- 2769/स्वराज्य

