मुख्यमंत्री को मंदिर समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट
रायपुर 18 अप्रैल, 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सौजन्य मुलाकात की। श्री नेताम ने मुख्यमंत्री को सरगुजा जिले के रामचन्द्रपुर विकासखण्ड स्थित ग्राम सनावल के दुर्गा मंदिर की निर्माण समिति की ओर से स्मृति चिन्ह के रुप में एक कलश भेंट किया। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री इस माह की नौ तारीख को सनावल में इस दुर्गा मंदिर की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।

