मुख्यमंत्री डॉ. सिंह राज्य श्रम दिवस के अवसर श्रमिकों को सायकल और सिलाई मशीन वितरित करेंगे
रायपुर 15 सितम्बर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ राज्य श्रम दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा स्थित नवीन सामुदायिक भवन में निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों को सायकल और सिलाई मशीन वितरित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर के लोकसभा सासंद श्री रमेश बैस, श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री मोहन एंटी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्रम विभाग और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा किया जा रहा है।

