मुख्यमंत्री से सरगुजा जिले के ग्रामीणों ने मुलाकात की
रायपुर, 18 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल यहां उनके निवास पर सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह के नेतृत्व में प्रेमनगर क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के ज्ञापन पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में जिला पंचायत सरगुजा के सदस्य श्री जगमोहन सिंह और नगर पंचायत प्रेमनगर के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जायसवाल सहित सर्वश्री चंदन सिंह, इंद्रजीत सिंह, अनिल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, राज किशोर चौधरी और वंशीलाल साहू भी शामिल थे।

