मुख्यमंत्री ने श्री चमन साहू को बधाई दी
रायपुर, 16 सितम्बर 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर परिवहन संचालन परीक्षण बोर्ड जिला दुर्ग के नव-नियुक्त सदस्य श्री चमन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दुर्ग जिले के गुण्डरदेही विकास खण्ड की सेवा सहकारी समिति कसोंदा के अध्यक्ष श्री मदन साहू सहित सर्वश्री विकास भारती, कामता प्रसाद निर्मल और राजीव साहू उपस्थित थे।
क्रमांक-2789/सोलंकी

