मुख्यमंत्री से मिले विश्व बौध्द संघ के प्रतिनिधि
रायपुर, 18 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल यहां उनके निवास पर विश्व बौध्द संघ नई दिल्ली के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल में विश्व बौध्द संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत डॉ. ज्ञान रत्ना महाथेरो, प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम बौध्द, प्रदेश महासचिव किशोर बौध्द और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्णा बौध्द शामिल थे।
क्रमांक-279/सोलंकी

