मुख्यमंत्री द्वारा 'हार्ट ई.ई.सी.पी. केन्द्र' का शुभारंभ
रायपुर 11 सितंबर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल रात यहां कटोरा तालाब स्थित एक निजी अस्पताल में हार्ट ई.ई.सी.पी. केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. ए. फरिश्ता सहित अनेक प्रबुध्द नागरिक उपस्थित थे। डॉ. फरिश्ता ने बताया कि ई.ई.सी.पी. मशीन के माध्यम से बिना बाय-पास सर्जरी के हृदय रोग का इलाज संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डॉ. फरिश्ता और अस्पताल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
क्रमांक 2810/सोलंकी

