लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री धमतरी जिले की मध्यान्ह भोजन योजना: मुख्यमंत्री के समक्ष कलेक्टर ने दिया प्रस्तुतिकरण

धमतरी जिले की मध्यान्ह भोजन योजना: मुख्यमंत्री के समक्ष कलेक्टर ने दिया प्रस्तुतिकरण

What
When Sep 15, 2010
from 07:40 PM to 07:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 15 सितम्बर 2010

2868-150910

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने धमतरी जिले के स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की बेहतर निगरानी के लिए लागू की गई ऑन लाईन मॉनिटरिंग प्रणाली की सराहना की है। धमतरी जिले की कलेक्टर श्रीमती संगीता पी. ने आज यहां मंत्रालय में मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रणाली के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, अपर मुख्य सचिव श्री सरजियस मिंज, प्रमुख सचिव खाद्य श्री विवेक ढांड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव, स्कूल शिक्षा सचिव श्री आर.पी. मंडल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अमन कुमार सिंह और विशेष सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती संगीता ने प्रस्तुतिकरण के दौरान इस प्रणाली के विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बेहतर जवाबदारी और पारदर्श्ािता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी जिले में यह निगरानी प्रणाली लागू की गयी है। इस प्रणाली में साफ्टवेयर के माध्यम से स्कूलों को चावल आवंटन और कुकिंग कास्ट राशि वितरण की निगरानी भी काफी सुगमता से की जा सकती है। इस प्रणाली के उपयोग से खाद्यान्न आवंटन और कुकिंग कास्ट की गणना में होने वाली त्रुटियों को रोकने में मदद मिली है। इससे कूपन वितरण में होने वाली देरी और अनियमितता को भी रोका जा सकता है। श्रीमती संगीता ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में जल संवर्धन के लिए सूखे टयूबवेल के रिचार्ज के लिए बनवाए गए सोकपिट, कम लागत पर भवनों के निर्माण की तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जा रहा है। प्रसूता महिलाओं को बेबी किट दिए जा रहे हैं। किशोरी बालिकाओं को कम कीमत पर सेनेटरी नेप्कीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत छात्रावास आश्रमों में इसके लिए वेन्डिंग मशीन उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत धमतरी जिले में 16 जून से 15 जुलाई तक बाल चित्र महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की फिल्में दिखायी गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एलेक्स मेनन और जिला सूचना अधिकारी धमतरी श्री उपेन्द्र भी उपस्थित थे।

क्रमांक-2868/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031