डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
रायपुर, 28 सितम्बर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल यहां उनके निवास पर राजनांदगांव जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत वर्मा के नेतृत्व में विकासखंड डोंगरगढ़ से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्र्रतिनिधि मंडल में डोंगरगढ़ जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू सहित सर्वश्री रामसाय डड़सेना, जयत कुमार मेश्राम, देवराम ठाकुर सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।
क्रमांक-2984/सोलंकी

