लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री हर कीमत पर करूंगा संविधान की रक्षा : डॉ. रमन सिंह

हर कीमत पर करूंगा संविधान की रक्षा : डॉ. रमन सिंह

What
When Sep 28, 2011
from 11:30 PM to 11:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण विचारों पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन

    रायपुर 28 सितम्बर 2011
2999-280911

     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि संगठन और आम जनता के सहयोग और समर्थन से निर्वाचित होकर मैने जिस भारतीय संविधान की रक्षा की शपथ ली है, उसे हर कीमत पर और हर हालत में हमेशा निभाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान के खिलाफ काम करने वाली ताकतों से मै कभी हाथ नहीं मिला सकता। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि नक्सल मुद्दे पर वर्ष 2003 से आज तक मै और मेरी सरकार हमेशा कायम है और आगे भी नक्सल हिंसा के खिलाफ राज्य सरकार की नीतियों में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर और राज्य में गांव, गरीब तथा किसानों सहित समाज के सभी कमजोर वर्गो की बेहतरी के लिए जनभावनाओं पर आधारित छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों में आगे भी कोई परिवर्तन नहीं होगा।
        मुख्यमंत्री ने आज रात यहां आयोजित समारोह में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने समारोह में श्री सुरेश तिवारी द्वारा संकलित और सम्पादित पुस्तक का विमोचन किया जिसमें श्री तिवारी ने डॉ. रमन सिंह के विगत सात वर्षो के कार्यकाल के विभिन्न प्रसंगों, विभिन्न अवसरों और विभिन्न कार्यक्रमों में व्यक्त उनके महत्वपूर्ण विचारों को संग्रहित कर पुस्तक स्वरूप में प्रस्तुत किया है। पुस्तक में श्री तिवारी द्वारा समय-समय पर मुख्यमंत्री से लिए गए कुछ प्रमुख साक्षात्कार भी शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में प्रबुध्दजनों द्वारा व्यक्त विचारों और लिखे गए आलेखों का समावेश भी श्री तिवारी ने पुस्तक में किया है। डॉ. रमन सिंह ने समारोह में कहा कि वास्तव में किसी भी निर्वाचित मुख्यमंत्री को सरकार की नीतियां बनाते समय मात्र पांच वर्ष के कार्यकाल को नहीं बल्कि राज्य के हित में जनता की अगले कई दशकों तक की जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। भले ही वह उतने लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहे या न रहे, लेकिन उसकी बनाई नीतियों का दूरगामी फायदा राज्य को मिलना चाहिए। 

2999a-280911


       मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि श्री तिवारी के आग्रह पर मै हालाकि इस पुस्तक का विमोचन कर रहा हू, लेकिन स्वयं के बारे में प्रकाशित इस किताब का विमोचन करते हुए मै खुद को काफी असहज महसूस कर रहा हॅ। डॉ. रमन सिंह ने विनम्रता पूर्वक कहा कि मुझे लगता है कि मैने अब तक ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिस पर कोई किताब लिखे या प्रकाशित करे। संगठन ने और छत्तीसगढ़ की जनता ने मुझे सेवा का और राज्य के विकास के लिए काम करने का अवसर दिया है, जिसके हर एक पल का बेहतर इस्तेमाल कर सकूॅ यह मेरी कोशिश रहती है। जनता की ताकत के बल पर ही कई चुनौती पूर्ण निर्णय भी मुझे लेने पड़े जैसे गरीबों के लिए सस्ते चावल और नि:शुल्क नमक की योजना। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी जल सम्पदा, वन सम्पदा और खनिज सम्पदा की दृष्टि से काफी धनवान है। राज्य सरकार महानदी के पानी का उपयोग सिंचाई, मछली पालन, निस्तारी और पेयजल सुविधा तथा    औद्योगिक प्रयोजन के लिए करना चाहती है इसके लिए हम महानदी पर बिना किसी सरकारी खर्च के, दो हजार करोड़ रूपए की लागत से बहुत जल्द चार विशाल बैराजों का निर्माण करेंगे। इनसे छत्तीसगढ़ को अगले 50 वर्षों तक काफी राजस्व मिलेगा। कुछ लोगों को यह गलत फहमी थी कि सरकार महानदी में बैराज बनवाकर उसके पानी को बेचना चाहती है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाते मेरी हमेशा यह कोशिश रही है कि राज्य के हितों का हमेशा संरक्षण हो। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के लौह अयस्क का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में ही इस्पात बनाने में हो इसके लिए राज्य सरकार ने पहल करते हुए केन्द्र को समझाया कि यहां के लौह अयस्क का यहीं पर वेल्यूएडिशन हो। इसके बिना लौह अयस्क का देश से बाहर निर्यात करना राष्ट्रीय अपराध माना जाएगा। प्रधानमंत्री सहित केन्द्र के लोगों को भी यह बात माननी पड़ी। आज बस्तर में एन.एम.डी.सी. के स्टील प्लांट की परियोजना बहुत जल्द साकार होने जा रही है। समारोह में मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री अशोक चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री रमेश नैय्यर, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री श्याम बैस और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस.के.पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने किया। श्री अशोक चतुर्वेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश की सामाजिक-आर्थिक प्रयोगशाला है, जो कुछ भी यहां घटित होता है, पूरे देश में उसका असर होता है। जनता ने और इतिहास ने डॉ. रमन सिंह को प्रदेश के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास की कमान सौंपी है, वे छत्तीसगढ़ के एक ऐसे स्वप्न दृष्टा हैं जो आज राज्य की बेहतरी के लिए अपने सपनों को धरातल पर साकार होते देख रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की क्षमताओं को बखूबी पहचान कर इसके विकास को एक नई ऊर्जा और गति प्रदान की है। 

   अपने आधार वक्तव्य में श्री रमेश नैय्यर ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गरीबों और समाज के जरूरतमंद तबको के विकास के लिए जो कुछ भी किया गया और इस दौरान प्रदेश ने जो कुछ भी किया, वह आज पूरे देश के लिए शोध का विषय बन गया है। श्री नैय्यर ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने राजनीति को जन सेवा का माध्यम बनाया है। छत्तीसगढ़ उनके नेतृत्व में खुशहाली के रास्ते पर चल पढ़ा है। गरीबों को भूख से मुक्ति मिली है। हर खेत को पानी और हर हाथ को काम मिल रहा है। प्रदेशवासियों को आगे भी उनसे कई अपेक्षाएं है। श्री श्याम बैस ने कहा कि डॉ. रमन सिंह अपने विचारों के जरिए राज्य में सुशासन की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। श्री श्याम बैस ने कहा कि श्री सुरेश तिवारी ने पुस्तक में मुख्यमंत्री के विचारों को एक कुशल संग्रहणकर्ता के रूप में बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया है। समारोह में श्री सुरेश तिवारी ने पुस्तक की विषय वस्तु के बारे में बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री देवजी भाई पटेल और विधायक श्री राजू सिंह क्षत्री भी उपस्थित थे।

क्रमांक-2999/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031