मुख्यमंत्री निवास पर 21 और 28 अप्रैल को जनदर्शन नहीं होगा
रायपुर, 19 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर इस महीने आगामी गुरूवार 21 अप्रैल एवं 28 अप्रैल को आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' स्थगित रहेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान 19 से 29 अप्रैल के बीच दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री गांवों का आकस्मिक दौरा करते हुए स्वयं जनता के बीच पहुंचेंगे। इसी वजह से यहां उनके निवास पर अगले दो गुरूवार जनदर्शन नहीं होगा।
क्रमांक-305/लोन्हारे

