अग्रसेन जयंती : डॉ. रमन सिंह ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, 07 अक्टूबर 2010
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महाराज अग्रसेन की जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज सहित सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित महाराज अग्रसेन का पांच हजार वर्ष से भी अधिक पुराना जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक और प्रेरणदायक है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली की कामना की है।
क्रमांक-3185/स्वराज्य

