मुख्यमंत्री पहुंचे अम्बेडकर अस्पताल : बालोद नेत्र शिविर के प्रभावित मरीजों से मुलाकात
रायपुर 21 अक्टूबर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहॉ अम्बेडकर अस्पताल पहुंचकर बालोद नेत्र शिविर के प्रभावित मरीजों से मुलाकात की। डॉ. सिंह ने अस्पताल के डॉक्टरों को इन मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित मरीजों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर और संसदीय सचिव श्री विजय बघेल भी मुख्यमंत्री के साथ थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस घटना के पीड़ित मरीजों की मदद के लिए राज्य शासन की ओर से पचास-पचास हजार रूपए की सहायता देने की भी घोषणा की है।



क्रमांक-3291/स्वराज्य

