मुख्यमंत्री आज कबीरधाम जिले के दौरे पर
रायपुर 02 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल तीन अप्रैल को कबीरधाम जिले के संक्षिप्त प्रवास पर जाएंगे। डॉ. सिंह रायपुर से अपरान्ह तीन बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.30 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर-लोहारा विकासखण्ड स्थित ग्राम गोछिया पहुंचेंगे और वहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणवीरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्से और उप स्वास्थ्य केन्द्र छांटा झां के लोकार्पण तथा सरस्वती सायकल योजना के अन्तर्गत स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां रानी अवंतिबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के बाद अपरान्ह 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

