लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री हर घर-आंगन तक पहुंचेगी विकास की रौशनी : डॉ. रमन सिंह

हर घर-आंगन तक पहुंचेगी विकास की रौशनी : डॉ. रमन सिंह

What
When Oct 24, 2011
from 05:35 PM to 05:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

दीपावली पर मुख्यमंत्री ने जनता को दी शुभकामनाएं

रायपुर 24 अक्टूबर 2011

   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को ज्योति पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हमारी महान भारतीय संस्कृति में दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में उम्मीद जताई है कि आतंकवाद और पिछड़ेपन के अंधकार से देशवासियों को जल्द राहत मिलेगी और शांति, विकास और खुशहाली की रौशनी छत्तीसगढ़ सहित देश के प्रत्येक घर और प्रत्येक आंगन तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी आम जनता की बेहतरी के लिए विकास की अनेक नई योजनाएं शुरू की गयी हैं। गांव, गरीब और किसानों का सामाजिक-आर्थिक विकास छत्तीसगढ़ सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य में शिक्षा, चिकित्सा सेवा, विद्युत विस्तार और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी हाल के वर्षों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को देश का आदर्श राज्य बनाने के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि सबके सहयोग से यह संकल्प जरूर पूरा होगा। उन्होंने दीपावली के अवसर पर राज्य के मेहनतकश किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, शिल्पकारों तथा कलाकारों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए सुख-समृध्दि की कामना की है।
क्रमांक-3336/स्वराज्य/प्रतिभा

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031