मुख्यमंत्री निवास में आज नहीं होगा 'जनदर्शन'
रायपुर 20 अप्रैल, 2011
प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आम लोगों का दु:ख-दर्द जानने गांवों का भ्रमण कर उनके बीच पहुंच रहे है। इस कारण कल गुरूवार 21 अप्रैल को राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पर आम जनता के मुलाकात का उनका साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' स्थगित रहेगा। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुराज अभियान 19 अप्रैल से प्रारंभ होकर 29 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस वजह से आगामी 28 अप्रैल को भी 'जनदर्शन' स्थगित रहेगा।
कमांक्र-335/लोन्हारे

