लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने खराब धान बीज मामले में दिए सर्वेक्षण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने खराब धान बीज मामले में दिए सर्वेक्षण के निर्देश

What
When Oct 28, 2010
from 07:00 PM to 07:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्य सरकार हर कदम पर किसानों के साथ : डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 28 अक्टूबर 2010
3487-281010

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हाईब्रिड किस्म के धान बीज के.आर.एच.-2 से किसानों को हुए नुकसान के बारे में आज यहां जनदर्शन में मिली शिकायत को गंभीरता से लिया है। डॉ. सिंह ने कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू को इस मामले में व्यापक सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिए हैं और किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। सर्वेक्षण के बाद उन्हें राहत दिलाने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।
    मुख्यमंत्री को 'जनदर्शन' में रायपुर जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के अनेक किसानों ने संयुक्त हस्ताक्षर से ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस हाईब्रिड धान से उगे खराब क्वालिटी के पौधे भी दिखाए। मुख्यमंत्री ने किसानों की भावनाओं से अपनी पूरी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली में ही समाज और देश की खुशहाली है और उनका नुकसान भी वास्तव में हमारे राज्य और देश का नुकसान है। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में हर कदम पर किसानों के साथ है। कृषक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि फिंगेश्वर विकासखंड के लगभग 81 किसानों ने बीज निगम रायपुर के माध्यम से एन.एस.सी. के हाईब्रिड के किस्म के धान बीज के.आर.एच.-2 खरीद कर अपने-अपने खेतों में बोया था। इसके पौधों में बालियां आने पर उन्होंने देखा कि पौधे तीन प्रकार की ऊंचाईयों के हो गए हैं। इनमें से अधिक ऊंचाई वाले धान ठीक-ठाक हैं, मध्यम ऊंचाई वाले धान करगा युक्त हैं, जबकि कम ऊंचाई वाले धान के पौधे पूरी तरह बदरा होकर काले पड़ गए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी थी। उन्होंने आकर हमारे खेतों का निरीक्षण भी किया और यह स्वीकार किया कि संबंधित कम्पनी द्वारा खराब क्वालिटी के बीज दिए गए हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस हाईब्रिड धान बीज के उत्पादन पर हमारे घर के बीजों से प्राप्त उत्पादन की तुलना में हमें 20 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसके लिए उचित क्षतिपूर्ति दिलाने का अनुरोध किया।
    डॉ. रमन सिंह ने उनसे कहा कि सर्वेक्षण के बाद इस बारे में किसानों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने आए किसानों के प्रतिनिधि मंडल में फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम लोहरसी निवासी श्री धनीराम साहू, तर्राघाट निवासी श्री टिकेश्वर कुमार, रोहिना निवासी श्री कन्हैया राम साहू, कौहातरा के श्री प्रेमलाल साहू, बारूका के श्री ईश्वरी राम साहू, बाम्हनदेही के श्री लालजी वर्मा, लफंदी के श्री सियाराम साहू, बेलटुकरी के श्री पवन साहू, चौरदा के श्री खम्हन सिन्हा, श्याम नगर के श्री अशोक कुमार साहू और ग्राम बिजली के श्री दीपक कुमार सहित अनेक किसान शामिल थे।

क्रमांक-3487/स्वराज्य




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031