नन्हीं बच्ची की स्मरण शक्ति से चकित हुए मुख्यमंत्री
रायपुर, 29 अक्टूबर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज शाम यहां राज्योत्सव मैदान में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम में मात्र तीन वर्ष की एक नन्ही बच्ची जान्हवी मांडे के जबर्दस्त सामान्य ज्ञान और स्मरण शक्ति को देख चकित रह गए। उन्होंने जब इस बच्ची को अपने पास बुलाकर माईक पर उससे देश के वेदों के नाम, देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, राष्ट्रगान के रचयिता और डायनामाईट के आविष्कारक का नाम पूछा तो बच्ची ने उनके इन सभी सवालों के सटीक उत्तर देकर वहां मौजूद सभी लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। जान्हवीं के पिता ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बच्ची ने सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताओं में भी कई पुरस्कार हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री ने बच्ची को आशीर्वाद प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री के सामने स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

