मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में श्रध्दालुओं की मृत्यु पर शोक प्रकट किया
रायपुर, 08 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज उत्तराखण्ड के हरिद्वार में गायत्री महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में अनेक श्रध्दालुओं की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए हादसे में घायल श्रध्दालुओं के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
क्रमांक-3536/सोलंकी

