मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की मुलाकात
रायपुर, 11 नवंबर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और उन्हें खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 की कस्टम मिलिंग एवं लेव्ही नीति के संबंध में ज्ञापन सौंपा। डॉ. रमन सिंह ने उन्हें ज्ञापन के सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि इस संबंध में राज्य शासन के अधिकारियों के साथ राईस मिलरों की एक बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के सचिव द्वय श्री विजय तायल और श्री प्रमोद जैन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल थे।

