लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के युवाओं को वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका

छत्तीसगढ़ के युवाओं को वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका

What
When Nov 09, 2010
from 12:50 PM to 12:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राजधानी में पन्द्रह और अठारह नवम्बर को होगी भर्ती रैली

     रायपुर, 09 नवम्बर 2010

छत्तीसगढ़ के युवाओं को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका जल्द मिलने जा रहा है। राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मैदान में इसके लिए इस महीने की पन्द्रह और अठारह तारीख को भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के युवाओं को वायु सेना से जोड़ने के लिए केन्द्र के 3633-3स्तर पर भी इस बारे में समय-समय पर पहल की थी। पिछले महीने की छह तारीख को भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने रायपुर का दौरा किया था और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें इस भर्ती रैली की योजना की जानकारी दी थी।
 वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल के अधिकारियों के अनुसार रायपुर में आयोजित की जा रही भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के युवा अपनी पात्रता के अनुसार शामिल हो सकेंगे। भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार उनका जन्म एक जनवरी 1990 से 31 मार्च 1994 के बीच होना चाहिए। ऊंचाई कम से कम 152.5 सेन्टीमीटर निर्धारित की गयी है। ग्रुप एक्स ‘तकनीकी’ श्रेणी के लिए भर्ती रैली 15 नवम्बर को आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को गणित, अंग्रेजी और भौतिकी विषयों के साथ इन्टरमीडियट अथवा 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त  पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाईल, कम्प्यूटर विज्ञान, इंस्टमेंटेशन प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी) से तीन वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
    ग्रुप वाई (गैर तकनीकी) श्रेणी की भर्ती रैली 18 नवम्बर को होगी। इस3633-091110में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विज्ञान, कला या वाणिज्य संकाय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इन्टरमीडियट अथवा 10+2 परीक्षा पास होना या व्यावसायिक पाठ्यक्रम केवल सी.बी.एस.ई. और केरल बोर्ड जो एसोसिएशन ऑफ  इंडियन यूनिवर्सिटी के द्वारा मान्यता प्राप्त हो, नेशनल ओपन स्कूल से उत्तीर्ण उम्मीदवार भी इस भर्ती रैली के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों को सात नवीनतम पासपोर्ट साईज कलर फोटो, शैक्षणिक योग्यता और एन.सी.सी. यदि हो तो उसके प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा तीन सत्यापित छाया प्रतियां, दो 24x10 सेंटीमीटर साईज के सफेद लिफाफे, मूल निवास प्रमाण पत्र, सभी दस्तावेजों की तीन सत्यापित फोटो कापी के साथ साइंस कॉलेज मैदान में निर्धारित तिथि को प्रातः पांच बजे उपस्थित होना होगा। तकनीकी ग्रुप में भर्ती के लिए 15 नवम्बर को तथा गैर तकनीकी ग्रुप में भर्ती के लिए 18 नवम्बर को शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मैदान में सवेरे पांच बजे से दस बजे तक उम्मीदवारों को टोकन दिए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि टोकन प्राप्त उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा ग्रुप एक्स, तकनीकी के लिए गणित, भौतिकी, अंग्रेजी- 60 मिनट,  ट्रेड आवंटन टेस्ट (केवल ग्रुप एक्स के लिए), ग्रुप  वाई (गैर तकनीकी) - अंग्रेजी, तर्क शक्ति एवं सामान्य जागरूकता- 45 मिनट, वस्तुनिष्ठ एवं द्वि-भाषीय (अंग्रेजी छोड़कर) प्रश्न पत्र, शारीरिक फिटनेस परीक्षा - आठ मिनट में 1600 मीटर दौड़, साक्षात्कार और चि3633-2-091110कित्सा परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के परिणाम उसी दिन घोषित हो जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट होगा। इसके बाद वायु सेना के अधिकारी उत्तीर्ण उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने पिछले माह की छह तारीख को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मंत्रालय में मुलाकात करके इस विशेष भर्ती रैली की कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी थी।
वायु सेना के अधिकारियों ने यह भी बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान पांच हजार 700 रूपए प्रति माह वृत्तिका दी जाएगी। प्रशिक्षण के उपरान्त ग्रुप एक्स के चयनित उम्मीदवारों की कुल परिलब्धियां 15,062 रूपए और ग्रुप वाई की 13,284 रूपए प्रतिमाह होगी, जो बाद के वर्षो में पदोन्नति पर 27 हजार 368 प्रतिमाह तक बढ़ सकती है, इसके साथ उन्हें निःशुल्क राशन, कपड़ा, आवास और चिकित्सा सुविधा की पात्रता होगी। नियमानुसार उन्हें छुटिट्यों एवं यात्रा में रियायत की पात्रता भी होगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल के अधिकारियों से टेलीफोन नम्बर 0755-2660634 पर अथवा मोबाइल फोन नम्बर 94799-59970 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-3633/सोलंकी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031