लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री प्रदेश में आठ वर्ष में दो लाख किसानों को सिंचाई पम्प कनेक्शन : डॉ. रमन सिंह

प्रदेश में आठ वर्ष में दो लाख किसानों को सिंचाई पम्प कनेक्शन : डॉ. रमन सिंह

What
When Nov 14, 2011
from 04:55 PM to 04:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

विद्युतीकृत सिंचाई पम्पों की संख्या 2.94 लाख तक पहुंची

    रायपुर, 14 नवम्बर 2011

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य में विगत लगभग आठ वर्ष में दो लाख किसानों के सिंचाई पम्पों को बिजली के कनेक्शन दिए हैं, जिससे प्रदेश में कृषि जमीनों के सिंचित रकबे में उल्लेखनीय वृध्दि हुई है और कृषि उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है। डॉ. सिंह ने आज यहां बताया कि राज्य निर्माण के समय यानी वर्ष 2000 की स्थिति में छत्तीसगढ़ में बिजली के कनेक्शन 3636-141111वाले सिंचाई पम्पों की संख्या केवल 72 हजार 400 के आस-पास थी और राज्य बनने के बाद प्रथम तीन वर्ष में यानि वर्ष 2003 तक केवल 21 हजार 713 किसानों को विद्युत कनेक्शन दिए गए थे, जबकि इसके बाद वर्ष 2004 से प्रदेश सरकार ने लगातार अभियान चलाकर अब तब दो लाख सिंचाई पम्पों का विद्युतीकरण किया है। इन्हें मिलाकर राज्य में विद्युतीकृत सिंचाई पम्प कनेक्शनों की संख्या विगत ग्यारह वर्ष में 72 हजार 400 से बढ़कर दो लाख 94 हजार से भी अधिक हो गई है। राज्य सरकार ने विगत 2 अक्टूबर 2009 से पांच हार्स पावर तक सिंचाई पम्पों के लिए कृषक जीवन ज्योति योजना की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत किसानों को सालाना छह हजार यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जातियों और जनजातियों के विकास के लिए कार्यरत तीनों विशेष प्राधिकरणों द्वारा इन वर्गों के किसानों के असाध्य सिंचाई पम्पों को बिजली का कनेक्शन देने के लिए ऐसे प्रत्येक पम्प पर अतिरिक्त राशि दी जा रही है। अब तक तीन हजार से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण तथा सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र और बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण में इन वर्गों के किसानों के लिए प्रति सिंचाई पम्प लाइन विस्तार के लिए स्वीकृत शासकीय अनुदान सीमा 20 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। इस अनुदान सीमा में भी अगर सिंचाई पम्प के लिए बिजली की लाईन पहुंचाना मुश्किल हो तो ऐसे पम्पों को असाध्य मानकर लाईन विस्तार में लगने वाली सम्पूर्ण अतिरिक्त राशि तीनों प्राधिकरणों द्वारा दी जा रही है।

क्रमांक-3636/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031