मुख्यमंत्री आज भिलाई जाएंगे
रायपुर, 09 नवम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 10 नवम्बर को भिलाई के संक्षिप्त प्रवास पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से अपरान्ह 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.30 बजे गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउण्ड भिलाई-3 पहुंचेंगे और वहां नगर पालिका परिषद भिलाई-चरौदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद शाम 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
क्रमांक-3639/सोलंकी

