लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान : डॉ. रमन सिंह

सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान : डॉ. रमन सिंह

What
When Nov 14, 2011
from 10:50 PM to 10:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 14 नवम्बर 2011

3657-141111

     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज जिला मुख्यालय दुर्ग में आयोजित सुआ महोत्सव-2011 में शामिल हुए। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुआ नृत्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान है। यह मेहनतकश ग्रामीण जन-जीवन की सहज-सरल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह प्रदेश की नारी शक्ति का एक लोक प्रिय लोक नृत्य और लोक गीत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आम जनता की बोलचाल की भाषा छत्तीसगढ़ी एक समृध्द और मीठी भाषा है। मुख्यमंत्री ने सुआ महोत्सव के दूसरे वर्ष के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने समारोह में दुर्ग जिले की लोक गायिका श्रीमती साधना यादव को आयोजकों की ओर से ताम्र पत्र और इक्कीस हजार रूपए की सम्मान राशि भेंटकर सम्मानित किया। लोकसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के महिला और बाल विकास विभाग तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के सहयोग से सुआ महोत्सव-2011 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने की। महोत्सव में जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव, महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, संसदीय सचिव श्री विजय बघेल, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विभा राव, विधायक गुण्डरदेही श्री वीरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती संध्या भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू और डॉ. बालमुकुन्द देवांगन सहित पूर्व विधायक श्रीमती रमशीला साहू भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

क्रमांक-3657/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031