लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री नक्सल समस्या : मुख्यमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री की संयुक्त बैठक

नक्सल समस्या : मुख्यमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री की संयुक्त बैठक

What
When Nov 15, 2011
from 02:20 PM to 02:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 15 नवंबर 2011

cap-2-15.11.11

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री पी. चिदम्बरम ने आज सवेरे यहां मंत्रालय में आयोजित एक संयुक्त बैठक में राज्य की नक्सल समस्या से निपटने के विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सल हिंसा और आतंक को समाप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस सिलसिले में आगे भी हर प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया। नक्सल प्रभावित इलाकों में एकीकृत कार्य-योजना के तहत आम जनता की भलाई के लिए चल रहे विकास कार्यों और पुलिस आधुनिकीकरण एवं सुरक्षाबलों के लिए अधोसंरचना विकास जैसे मसलों पर भी बैठक में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस और केन्द्रीय अर्ध्दसैनिक बलों के हमारे सभी बहादुर जवानों और अधिकारियों का मनोबल बहुत ऊंचा है। नक्सल हिंसा से जन-जीवन की सुरक्षा के लिए सभी परस्पर समन्वय से बेहतर कार्य कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, राज्य सरकार के मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव गृह विभाग श्री एन.के. असवाल, पुलिस महानिदेशक श्री अनिल नवानी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक श्री विजयकुमार, प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री एम.के. राउत, प्रमुख सचिव  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री विवेक ढांड और ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अमन कुमार सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

क्रमांक-3661/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031