लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री नि:शक्त सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से होगा विचार : डॉ. रमन सिंह

नि:शक्त सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से होगा विचार : डॉ. रमन सिंह

What
When Nov 11, 2010
from 07:05 PM to 07:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात

रायपुर 11 नवम्बर 2010

     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के नि:शक्त सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का वायदा किया है। डॉ. सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर 'जनदर्शन' में बिलासपुर संभाग से आए नि:शक्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि मण्डल को यह आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 1988 के पहले के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर परोपकार का एक बहुत बड़ा कार्य किया है। विगत 15 वर्ष से 25 वर्ष तक सेवारत नि:शक्त कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे नि:शक्त कर्मचारियों को पेंशन की पात्रता दिलाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को आगामी तीन दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर बिलासपुर में जिला प्रशासन के सहयोग से शासकीय नि:शक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस कार्यक्रम में नि:शक्तजनों के लिए प्रमाण पत्र तैयार किए जाएंगे, नि:शक्तजनों और आम नागरिकों  द्वारा रक्तदान किया जाएगा और पंचायत समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नि:शक्तजनों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। डॉ. सिंह ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल ने संघ के अध्यक्ष श्री चिन्तामणि दिक्षित और सचिव श्री निरंकार तिवारी सहित श्री एस.बी. मित्रा और श्री अजय ताम्रकार (रायपुर) भी उपस्थित थे।

क्रमांक-3679/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031