मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी
रायपुर 11 नवम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर आम जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि भगवान सूर्य की उपासना का यह पर्व देश में पूरी श्रध्दा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान सूर्यदेव से सभी लोगों के लिए सुख समृध्दि का आशीर्वाद प्रदान करने की कामना की है।
क्रमांक-3688/सोलंकी

