मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर दु:ख व्यक्त किया
रायपुर, 16 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में बचेली के पास नक्सलियों से मुठभेड़ में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दो जवानों की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीदों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। डॉ. सिंह ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल पर किए गए हमले की निन्दा की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने नारायणपुर जिले में एक पुल को विस्फोट से उड़ाने की नक्सल कोशिश की भी तीव्र भर्त्सना की है।
क्रमांक-3698/स्वराज्य

