मुख्यमंत्री से पाली क्षेत्र के ग्रामीणों ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 12 नवम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत नानपुलाली व शैला क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की पूर्व महापौर सुश्री श्यामा कंवर, छत्तीसगढ़ राज्य बालकल्याण परिषद कोरबा जिले के उपाध्यक्ष श्री ज्ञानसिंह राजपाल ग्राम पंचायत नापुलाली की सरपंच श्रीमती सावित्री देवी, उपसरपंच श्री शंकर सिंह के अलावा सर्वश्री श्रवण सिंह, संतोष सिंह, प्रेमसिंह, श्रीमती जानकी देवी उपस्थित थीं।

