राज्यपाल और मुख्यमंत्री थल सेना के कार्यक्रम में
रायपुर, 17 नवंबर 2011

राज्यपाल श्री शेखर दत्त और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल रात यहां भारतीय थल सेना के छत्तीसगढ़-ओडीशा उप क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य सचिव श्री पी. जाय उम्मेन, भारतीय थल सेना के सेन्ट्रल कमाण्ड के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्ही.के. अहलूवालिया, भारतीय थल सेना के मध्य भारत एरिया के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल आर.एस. प्रधान, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा सब-एरिया के कमाण्डर ब्रिगेडियर अमरीक सिंह तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

