लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में भी मनायी जाएगी स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : मुख्यमंत्री लिखेंगे प्रधानमंत्री को पत्र

छत्तीसगढ़ में भी मनायी जाएगी स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती : मुख्यमंत्री लिखेंगे प्रधानमंत्री को पत्र

What
When Nov 20, 2011
from 08:40 PM to 08:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

डॉ. रमन सिंह ने किया विवेकानंद इंस्टीटयूट फॉर हयूमेन एक्सीलेंस का शुभारंभ

रायपुर 20 नवम्बर 2011

    3759-201111

     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी वर्ष 2014 में स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जयंती मनायी जाएगी। इसके अन्तर्गत यहां भी राष्ट्रीय स्तर के समारोह आयोजित करने के लिए राज्य सरकार पहल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी की 150 वीं जयंती मनाने लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्तर पर की आयोजन समिति का गठन किया गया है। वह छत्तीसगढ़ में भी आयोजन करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री ने आज यहां विवेकानंद विद्यापीठ परिसर में 'विवेकानंद मानव प्रकर्ष संस्थान' (विवेकानंद इंस्टीटयूट फॉर हयूमेन एक्सीलेंस) का उदघाटन करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन नारायणपुर या रायपुर में किए जा सकते हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन के दो वर्ष रायपुर में भी बिताए थे। इसलिए 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे समारोहों में छत्तीसगढ़ को भी प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाना चाहिए।
     कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव स्वामी सत्यरूपानंद ने की। विशेष अतिथि के रूप में रामकृष्ण मठ इलाहाबाद के अध्यक्ष स्वामी निखिलात्मानंद और कानपुर रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भक्तिरूपानंद उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद के आदर्शो के प्रचार-प्रसार के उददेश्य से इस संस्थान की स्थापना की गयी है।
      मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्थान द्वारा संचालित किए जा रहे विद्यालय आदिवासी क्षेत्रों के गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ शिक्षा प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यह विशेषता इन संस्थानों को देश और दुनिया के दूसरे शिक्षा संस्थानों से अलग पहचान दिलाती है। दूसरे शिक्षा संस्थान ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा देते हैं, लेकिन मिशन के संस्थानों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर शिक्षा दी जाती है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी अपने देश और समाज की सेवा और अपनी माटी के प्रति अपनत्व का भाव लेकर निकलते हैं, ये गुण इन विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों के विद्यार्थियों से अलग पहचान दिलाते हैं। देश और दुनिया में इन विद्यार्थियों की कार्य शैली अलग ही दिखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण मिशन जैसे संस्थानों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में संचालित किए जा रहे शिक्षा और संस्कार के केन्द्र आज देश को उसी दिशा में ले जा रहे हैं, जब भारत को विश्व गुरू के रूप में देखा जाता था। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि विवेकानंद विद्यापीठ के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अच्छी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। छात्र अखिल भारतीय स्तर की परीक्षाओं में सफल होकर आई.आई.टी. और एन.आई.टी. जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों में भी प्रवेश हासिल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बच्चे ऐसे गांव से निकलकर आए हैं, जहां सड़क और बिजली जैसी सुविधाएं नहीं हैं। छोटे से स्कूल से निकलकर ये विद्यार्थी विद्यापीठ के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम भी रौशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री जयराम रमेश ने भी रामकृष्ण मिशन द्वारा नारायणपुर में संचालित किए जा रहे आश्रम की प्रशंसा करते हुए ऐसे शिक्षा संस्थानों के विस्तार की आवश्यकता बतायी। स्वामी सत्यरूपानंद, स्वामी निखिलात्मानंद और डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए इन्हें जीवन में अपनाने की आवश्यकता बतायी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विवेकानंद मानव प्रकर्ष संस्थान द्वारा प्रकाशित स्वामी विवेकानंद जी के चित्र का विमोचन किया।

क्रमांक-3759/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031