लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री किसानों की तरक्की से ही राज्य का विकास : डॉ. रमन सिंह

किसानों की तरक्की से ही राज्य का विकास : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 22, 2011
from 10:00 PM to 10:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री शामिल हुए किसान सम्मेलन में

लगभग 10.35 करोड़ के कार्यो का भूमि पूजन-लोकार्पण

करीब 1.28 करोड़ का धान बोनस भी वितरित

रायपुर 22 अप्रैल, 2011 

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान के चौथे दिन आज शाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महासमुन्द जिले के ग्राम भूकेल में आयोजित किसानों के विशाल सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सुराज अभियान गांव, गरीब और किसानों के साथ शासन-प्रशासन के प्रत्यक्ष सम्पर्क का एक बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत छह वर्षो से 376-220411राज्य सरकार द्वारा आम जनता की भागीदारी से संचालित इस अभियान के फलस्वरूप ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं और अपने अधिकारों के प्रति काफी जागरूकता आयी है। किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया सहित पूर्व संसदीय सचिव डॉ. त्रिविक्रम भोई और पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल भी उपस्थित थे।
    डॉ. सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, जिसका विकास किसानों की तरक्की से ही संभव है। यही कारण है कि हाल के वर्षो में राज्य सरकार ने अपने मेहनतकश किसानों के हित में कई योजनाओं की शुरूआत की है। उन्हें मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर खेती, डेयरी, मुर्गी पालन और बागवानी के लिए भी ऋण सुविधा दी जा रही है। इससे किसानों में खेती और कृषि आधारित आमदनी मूलक कार्यो के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ ने कृषि विकास में 4.92 प्रतिशत की दर हासिल कर गुजरात के बाद पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
    डॉ. रमन सिंह ने किसान सम्मेलन में जहां दस करोड़ 35 लाख रूपए के विभिन्न विकास और निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमि पूजन किया, वहीं उन्होंने किसानों को एक करोड़ 28 लाख रूपए के धान बोनस की राशि के चेक भी वितरित किए। लगभग तीन हजार किसानों को बीते खरीफ में सहकारी समितियों में उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान के लिए यह बोनस दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भूकेल में हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेण्डरी में करने, मिनी स्टेडियम, बीस सीटर प्री-मेट्रिक छात्रावास की घोषणा करते हुए सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए पांच लाख रूपए और दो गांवों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भी पांच-पांच लाख रूपए मंजूर करने का ऐलान किया। उन्होंने भूकेल में मुक्तिधाम निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान कर दी।
    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भूकेल के प्रगतिशील कृषक श्री चमार सिंह पटेल के खेतों में स्वयं जाकर उनके द्वारा वहां की जा रही बागवानी और सागौन की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने श्री पटेल को उन्नत खेती के लिए बधाई दी। डॉ. रमन सिंह ने श्री पटेल के खेत में रूद्राक्ष का भी पौधा लगाया। श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ ने रतनजोत की खेती में भी काफी नाम कमाया है। इन दिनों वे भूकेल में साढ़े सात एकड़ के रकबे में विभिन्न फसलों की बारहमासी खेती कर रहे हैं। उन्होंने सागौन की तेजी से बढ़ने वाली विशेष प्रजाति के भी पौधे लगाए हैं, जो मात्र छह-सात महीने में पन्द्रह से बीस फीट तक ऊंचे हो गए हैं।

क्रमांक-376/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031