लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री गौ-संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की घोषणा का स्वागत

गौ-संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की घोषणा का स्वागत

What
When Nov 22, 2011
from 03:50 PM to 03:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री से मिला गौ-सेवकों का प्रतिनिधि मण्डल

 रायपुर 22 नवम्बर 2011

3780-221111

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा राज्य में गौ-वंशीय पशुओं के अवैध परिवहन और तस्करी की रोकथाम के लिए कठोर कानून बनाए जाने की घोषणा का व्यापक स्वागत किया जा रहा है। राजधानी रायपुर स्थित श्रीगोपाल गौ लोक धाम समिति से सम्बध्द गौ सेवकों के प्रतिनिधि मण्डल ने कल रात मुख्यमंत्री डॉ. सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और गौ-संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबध्दता के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि गौवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा अगले महीने विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा। इस विधेयक में परिवहन में उपयोग किए जाने वाले वाहनों के राजसात के साथ ही आरोप सिध्द होने पर सात वर्ष की कठोर कारावास और 50 हजार रुपए तक जुर्माना किए जाने का प्रावधान होगा। प्रतिनिधि मण्डल में राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री हरीष भाई जोषी और श्रीगोपाल गौ लोक धाम समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित सर्वश्री गोवर्धन पाणिग्राही, मातादीन अग्रवाल, किषोर साहू, संतोष गुप्ता, विपुल शर्मा आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस महीने की उन्नीस तारीख को उनके निवास पर मिलने आए विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश मोदी सहित विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की थी।

क्रमांक-3780/पटेल
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031