लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री केन्द्रीय सचिव ने की छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं की तारीफ : मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

केन्द्रीय सचिव ने की छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं की तारीफ : मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

What
When Nov 18, 2010
from 12:10 PM to 12:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 18 नवम्बर 2010

3790-181110

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास पर केन्द्रीय पंचायत राज मंत्रालय के सचिव श्री ए.एन.पी. सिन्हा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री सिन्हा ने छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने को राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण की अवधारणा साकार होगी और पंचायतों को भी और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। श्री सिन्हा ने पंचायतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं, विशेष रूप से पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने श्री सिन्हा से चर्चा के दौरान सुझाव दिया कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों में चार, चिरौजी, आवला, हर्रा-बहेड़ा, इमली, महुआ, साल बीज आदि लघु वनोपजों के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाकर इनका न्यूनतम समर्थन मूल्य भी केन्द्र द्वारा घोषित किया जाना चाहिए। इससे हमारे लाखों-करोड़ों वनवासी भाई-बहनों को लघु वनोपजों के संग्रहण में पर्याप्त फायदा होगा। श्री सिन्हा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का यह सुझाव केन्द्र सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे। डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय पंचायत राज सचिव को छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्री सिन्हा को बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को दस लाख रूपए तक के निर्माण कार्यों के अधिकार दिए हैं, वहीं वन विभाग द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा सात सौ रूपए के पारिश्रमिक के साथ इसके कारोबार में लाभांश भी दिया जा रहा है। वर्ष 2009 के संग्रहण कार्य के लिए उन्हें इस वर्ष लगभग एक सौ करोड़ रूपए का लाभांश (बोनस) वितरित किया जा रहा है।

क्रमांक-3790/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031