मुख्यमंत्री से सारथी समाज के लोगों की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 23 नवम्बर 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात उनके निवास पर छत्तीसगढ़ के सूत सारथी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने नगर निगम के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को समाज के महासम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सूत सारथी समाज का दो दिवसीय महासम्मेलन आगामी सात-आठ जनवरी को रायपुर में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और महासम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में सूत सारथी समाज के प्रदेष अध्यक्ष श्री रामायण प्रसाद कुलदीप, महासचिव श्री अशोक सारथी सहित सर्वश्री दिलीप सारथी, छत्तरसिंग बघेल, राजन्द्र सारथी, रामस्वरूप सारथी, अमर सोनवानी, नारायण सेन्दूर, दुर्गेश सारथी और दिनेश ठाकुर शामिल थे।

