लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री नया रायपुर में बनेगा अत्याधुनिक अस्पताल : मुख्यमंत्री ने किया श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल का भूमिपूजन

नया रायपुर में बनेगा अत्याधुनिक अस्पताल : मुख्यमंत्री ने किया श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल का भूमिपूजन

What
When Nov 23, 2011
from 01:10 PM to 01:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सबका होगा मुफ्त इलाज : हृदय रोग सहित हर जटिल बीमारी के इलाज की सुविधा मिलेगी

    रायपुर 23 नवम्बर 2011

3792-23.11.11छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नजदीक तेजी से विकसित हो रहे नया रायपुर शहर में लगभग दो सौ करोड़ रूपए की लागत से एक ऐसा अत्याधुनिक अस्पताल बनेगा, जहां हृदय रोग सहित सभी जटिल बीमारियों का नि:शुल्क इलाज होगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे नया रायपुर विकास परियोजना क्षेत्र में पुटटपर्थी के श्री सत्य सांई बाबा के 86 वें जन्म दिवस के अवसर पर श्री सत्य सांई संजीवनी मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इसका निर्माण श्री सत्य सांई आरोग्य एवं शिक्षा ट्रस्ट बेंगलूरु द्वारा किया जाएगा। इसके लिए नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस संस्था को तीस एकड़ जमीन आवंटित की गयी है। डॉ. रमन सिंह ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को समाज सेवा और मानव कल्याण की दृष्टि से शुरू किए जा रहे इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संस्था की ओर से श्री सत्य सांई सौभाग्यम (सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केन्द्र) का भी भूमि पूजन किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा यहां विद्यालय, महाविद्यालय, वृध्दाश्रम और अनाथाश्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे। अस्पताल में दो सौ बिस्तर होंगे और बाह्य रोगी कक्ष में प्रतिदिन एक हजार मरीजों के इलाज की व्यवस्था रहेगी। अस्पताल में प्रतिदिन दस आपरेशन किए जाएंगे। यहां हृदय रोग और स्नायु रोगों सहित अनेक जटिल रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की धर्म पत्नी श्रीमती वीणा सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, सचिव श्री अमन कुमार सिंह, विशेष कत्तव्यस्थ अधिकारी श्री विक्रम सिसोदिया, श्री सत्य साई आरोग्य एवं शिक्षा ट्रस्ट बेंगलूरु के अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास और श्रीमती राजलक्ष्मी सेतुराम सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी और श्रध्दालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूर्व विधायक श्री संजय ढीढी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

क्रमांक- 3792/सोलंकी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031