मुख्यमंत्री को मनवा कुर्मी सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 18 नवम्बर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि मण्डल ने 28 नवम्बर को रायपुर जिले के ग्राम तुलसी (विकासखण्ड-तिल्दा) में आयोजित होने वाले मनवा कुर्मी महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री ललित बिजौरा, आर.सी. वर्मा, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजेश वर्मा एवं डॉ. ध्रुव कुमार वर्मा सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि शामिल थे।
क्रमांक- 3794/लोन्हारे

