श्री श्याम प्रभु प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
रायपुर, 18 नवम्बर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज बिलासपुर में घोंघा बाबा मंदिर के समीप निर्मित श्री श्याम बाबा खाटू के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और श्री त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए और कार्यक्रम में पधारे जगत्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि श्री श्याम खाटू के भव्य मंदिर का निर्माण पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। श्री श्याम बाबा के नाम के अनुरूप निर्मित इस अद्भुत मंदिर के लिए उन्होंने मंदिर के समस्त ट्रस्टी, दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कारधानी बिलासपुर के लोगों की अद्भुत संकल्प शक्ति के बदौलत इसी परिसर में राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर का निर्माण भी होने जा रहा है। देवी-देवताओं और संतो के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को बेहतर राज्य बनाएंगे तथा छत्तीसगढ़ को शांति के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
डॉ. रमनसिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने समारोह में पधारे द्वारिका और शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की चरण पादुका की पूजा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्य की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, लोक निर्माण, स्कूल मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने भी शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में श्री श्याम खाटू का भव्य मंदिर निर्माण राज्य की समृध्दि का प्रतीक है। जीवन में सभी को ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे उनका परलोक सुधरे। धर्म और अध्यात्म के साथ छत्तीसगढ़ का समन्वित विकास हो तथा राज्य के निवासी सतत् आगे बढ़ते रहें। शंकराचार्य जी ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति को कायम रखते हुए ही विकास करना है। विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल, विधायक द्वय श्री देवजी भाई पटेल, श्री धर्मजीत सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा खाटू मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मूलचंद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया, तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी, संसदीय सचिव कोमल जंघेल, सचिदानंद उपासने, जिला पंचायत बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजना मुलकलवार, बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती वाणी राव एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संतगण, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सहयोगी, भक्तगण, पुरूष-महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

श्री श्याम खाटू मंदिर में पूजा अर्चना की डॉ. रमन सिंह ने

मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने श्री श्याम खाटू मंदिर में जाकर बाबा की पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख-समृध्दि की कामना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में ही मां भगवती राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह भी उनके साथ थी। विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने भी श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के शांति और विकास के लिए कामना की।
क्रमांक-3801/राजेश