मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर, 18 नवम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 19 नवम्बर को सवेरे 7.55 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। डॉ. सिंह वहां पहुंचने के बाद सवेरे 10.30 बजे इंडिया टुडे कॉनक्लेव में शामिल होंगे। वे शाम 5 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के मण्डप का अवलोकन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष वहां भारत के इस अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ को फोकस स्टेट का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री वहां से शाम 6.30 बजे छत्तीसगढ़ सदन आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 20 नवम्बर को सवेरे 6.30 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर 8.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

