मुख्यमंत्री आज रायपुर लौटेंगे
रायपुर, 19 नवम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज सवेरे रायपुर से नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। डॉ. सिंह वहां पहुंचने के बाद इंडिया टुडे कॉनक्लेव में शामिल हुए। वे शाम 5 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के मण्डप का अवलोकन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष वहां भारत के इस अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ को फोकस स्टेट का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री वहां से शाम 6.30 बजे छत्तीसगढ़ सदन आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शनिवार 20 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि 8.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
क्रमांक-3813/लोन्हारे

