जायसवाल महासभा के सम्मेलन में शामिल होने मुख्यमंत्री को आमंत्रण
रायपुर, 23 नवम्बर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने निकट भविष्य में आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सर्ववर्गीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता, जिला पंचायत रायपुर पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बजाज के अलावा सर्वश्री दीपक सिन्हा, महावीर जायसवाल, धनवेन्द्र जायसवाल एवं देवेन्द्र जायसवाल, आकाश गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल थे।

