लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता छत्तीसगढ़ की ताकत : डॉ. रमन सिंह

सामाजिक समरसता छत्तीसगढ़ की ताकत : डॉ. रमन सिंह

What
When Nov 28, 2011
from 04:05 PM to 04:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 रायपुर 28 नवम्बर 2011

   मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न समाजों के बीच अद्भुत एकता, समरसता और तालमेल है। यह तालमेल वर्षों से है और यही छत्तीसगढ़ की ताकत भी है। डॉ. सिंह कल रात यहां 3865-28.11.11अपने निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से चर्चा कर रहे थे। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और आयोग गठन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
    मुख्यमंत्री ने आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग में युवा लोगों की अच्छी टीम बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोग समाज के पिछड़े तबके के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का फायदा दिलाने में सेतु की तरह कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि समाज के पिछड़े और कमजोर लोगों की आर्थिक-सामाजिक तरक्की के लिए राज्य शासन द्वारा एक सौ से अधिक योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं की जानकारी और इनके लाभ उठाने के तरीके का जरूरतमंद लोगों के बीच अच्छी तरह प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। डॉ. सिंह ने आयोग को इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने का आव्हान भी किया।
    डॉ. सिंह ने कहा कि बुराइयां सभी समाजों में होती हैं। समाज में चेतना फैलाकर और लोगों को शिक्षित करके इन बुराइयों को दूर किया जाना चाहिए। राज्य शासन द्वारा इस दिशा में योजनाबध्द प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दहेज प्रथा को एक प्रमुख सामाजिक बुराई बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बुराई को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत सभी समाजों के निर्धन परिवार के कन्याओं की सामूहिक रूप से उनके विवाह संपन्न कराई जाती हैं। यह विवाह उनके सामाजिक विधि-विधान के अनुरूप होता है। राज्य सरकार प्रत्येक कन्या विवाह के लिए दस हजार रुपए तक खर्च किया जाता है। इनमें नये परिवार स्थापित करने के लिए जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सर्वश्री छत्तरसिंह नायक, प्रहलाद रजक और भुनेश्वर सिंह केसर सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आये बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के लोग उपस्थित थे।

क्रमांक-3865/पटेल
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031