मुख्यमंत्री आज दोपहर आएंगे
रायपुर, 24 नवम्बर 2010
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के बाद कल 25 नवम्बर को वहां से सवेरे 10.50 बजे शासकीय विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री तेईस नवम्बर की शाम यहां से नई दिल्ली गए थे। डॉ. सिंह आज केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी और केन्द्रीय खनिज मंत्री श्री बी.के. हांडिक के साथ वहां वित्त मंत्रालय में राष्ट्रीय खनिज नीति के बारे में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
क्रमांक 3886/स्वराज्य

