मुख्यमंत्री ने ईस्टर की शुभकामनाएं दी
रायपुर 23 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ईस्टर के अवसर पर मसीही समाज सहित आम जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रभु यीशु मसीह की प्रेरणादायक जीवन गाथा पर आधारित यह पर्व मानव समाज को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा और परोपकार जैसे उनके सर्वश्रेष्ठ आदर्शो की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी लोगों के लिए सुख-समृध्दि की कामना की है।
क्रमांक-390/स्वराज्य

