सड़क हादसे में राजनांदगांव के पांच युवाओं की मौत : मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख व्यक्त किया
रायपुर 26 नवम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के पांच युवाओं की महाराष्ट्र में भण्डारा के नजदीक आज एक सड़क हादसे में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जानकारी मिलते ही आज सवेरे रायपुर से टेलीफोन पर राजनांदगांव कलेक्टर से सम्पर्क कर उन्हें पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
क्रमांक-3908/स्वराज्य

