लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री विश्वसनीय छत्तीसगढ़ को मिली एक और पहचान : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ नि:शक्तजन वित्त निगम का चयन

विश्वसनीय छत्तीसगढ़ को मिली एक और पहचान : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ नि:शक्तजन वित्त निगम का चयन

What
When Nov 28, 2010
from 09:45 PM to 09:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 28 नवम्बर 2010

3944-281110

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में विकास के दशक में नये राज्य को 'विश्वसनीय छत्तीसगढ़' के रूप में एक और बड़ी पहचान मिली है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम को नि:शक्तजनों की आर्थिक बेहतरी के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आज रात यहां उनके निवास पर निगम के अध्यक्ष श्री बलिहार सिंह ने सौजन्य मुलाकात में यह जानकारी दी । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नई दिल्ली में आगामी तीन दिसम्बर को आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार ग्रहण करने श्री बलिहार सिंह स्वयं दिल्ली जाएंगे। डॉ. रमन सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्री बलिहार सिंह सहित निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। श्री बलिहार सिंह ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी । तब से लेकर अब तक निगम द्वारा राज्य में  813 नि:शक्तजनों को स्वरोजगार के लिए लगभग सात करोड़ 88 लाख रुपए का ऋण दिया जा चुका है।
   श्री बलिहार सिंह ने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि ऋण वितरण के साथ-साथ हितग्राहियों द्वारा उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने और ऋणों की रिकव्हरी में भी वर्ष 2009 में निगम को मिली उल्लेखनीय सफलता को देखते हुए उसका चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। श्री बलिहार सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग का एक उपक्रम है। यह निगम राष्ट्रीय नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम की एजेन्सी के रूप में कार्यरत है।

क्रमांक-3944/सोलंकी




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031