लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने केन्द्र से की मांग : धान का समर्थन मूल्य बढ़ाएं या नहीं तो बोनस दें

मुख्यमंत्री ने केन्द्र से की मांग : धान का समर्थन मूल्य बढ़ाएं या नहीं तो बोनस दें

What
When Dec 02, 2011
from 09:15 PM to 09:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

डॉ. रमन सिंह की केन्द्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात

छत्तीसगढ़ में दो साल में छह हजार दुकान सह-गोदाम बनाने का लक्ष्य

    रायपुर 02 दिसम्बर 2011

 

3947-21211

       


















      छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह ने केन्द्र सरकार से देश के किसानों के व्यापक हित में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यदि न्यूननतम समर्थन मूल्य बढ़ाना संभव न हो तो केन्द्र को चाहिए कि वह किसानों को बोनस दे। मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री के. व्ही. थॉमस से मुलाकात के दौरान यह मांग रखी। डॉ. सिंह ने श्री थॉमस के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्हें बताया कि धान उपजाने की लागत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इस कारण से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना आवश्यक है। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने अथवा उसके एवज में किसानों को बोनस देने का निर्णय तत्काल लिया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में केन्द्रीय खाद्य मंत्री और उनके मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
3947 A-21211
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का एक प्रमुख धान उत्पादक राज्य है। यदि राज्य में धान का उत्पादन बढ़ाना है तथा किसानों को इस दिशा में प्रोत्साहित करना है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य अथवा बोनस दिये जाने के सम्बंध में केन्द्र सरकार को उचित निर्णय लेना होगा। अन्यथा धान की उत्पादकता प्रभावित होगी जिससे देश को भी काफी नुकसान होगा। केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री थॉमस ने मुख्यमंत्री की मांगों पर तत्काल उचित निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया। खाद्य मंत्री ने कहा कि, न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण के लिए केन्द्र स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ ने धान उपार्जन की दिशा अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर कार्य किया है। अत: हमारे द्वारा यह कोशिश की जायेगी कि समिति के समक्ष छत्तीसगढ़ की इस मांग को रखकर इस सम्बंध में उचित निर्णय लिया जाये।
        मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि, अनाज भंडारण् क्षमता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले दो साल में छह हजार दुकान-सह-गोदाम  बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री थॉमस ने मुख्यमंत्री से इसके लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजने को कहा है। डॉ0 सिंह ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री को बताया कि, राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में पांच रूपए प्रति किलो की दर से चने का वितरण किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा देने के साथ-साथ कुपोषण को दूर करने की दिशा में यह योजना काफी लाभकारी है। मुख्यमंत्री ने सम्बंध में कहा कि, राज्य सरकार इस योजना जा सब्सिडी दे रहा है। उसकी प्रतिपूर्ति केन्द्र द्वारा किया जाना चाहिए। खाद्य मंत्री ने इसके लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजने की बात कहते हुए कहा कि इस योजना को केन्द्र सरकार की किसी योजना में शामिल करने के सम्बंध में विचार किया जायेगा। बैठक में केन्द्र सरकार के कृषि सचिव श्री पी.के. बासु, उपभोक्ता मामलों के सचिव श्री राजीव अग्रवाल, अतिरिक्त सचिव श्री नवीन प्रकाश, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अमन कुमार सिंह और विशेषर् कत्तव्यस्थ अधिकारी श्री विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे।  
क्रमांक-3947/DIC/भारती
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031